Advertisement

प्लस टू उच्च विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में प्लस टू उच्च विद्यालय गोमियां में 2 नवंबर को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच रखा गया। इस प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह दिख रहा था।

जानकारी के अनुसार क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों का सही-सही जवाब दिया। वही बच्चों के बीच निबंध का भी कार्यक्रम करवाया गया। मौके पर बीडीओ महतो ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के बीच जिज्ञासा बढ़ती है और हमेशा पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है, ताकि बच्चे अपना भविष्य गढ़ सके और अपने स्कूल का नाम रोशन कर सके। मौके पर प्रधानाचार्य अंबुज कुमार, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, प्रखंड कर्मी पवन कुमार, स्कूल में कार्यरत कर्मचारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *