Advertisement

भाजपा नेता ने पूर्व सांसद के अंगरक्षक को अंगवस्त्र से किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के अंगरक्षक राजीव रंजन सिंह को उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एक नवंबर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि जब हम सुकून से सोते हैं तब ऐसे हीं जाबांज सुरक्षा कर्मी हम सबों की रक्षा करने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे जाबांज सिपाही को वे दिल से सम्मान करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा फुसरो मंडल पूर्व अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, निवर्तमान महामंत्री दिनेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, सोशल मीडिया के शंकर सिन्हा, नीरज सिंह, राजीव रंजन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *