Advertisement

आबकारी विभाग की छापेमारी में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

गोमियां के छोटकीपुन्नू से 147 कार्टून विदेशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार, गोमियां(बोकारो)। बोकारो के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर एक नवंबर को गोमियां प्रखंड के हद में महुआटांड़ थाना क्षेत्र के छोटकीपुन्नू में आबकारी विभाग द्वारा छापामारी की गयी। गुप्त सूचना के अनुसार यहां एक अवैध शराब की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। जिसका भंडाफोड़ कर बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस क्रम में दो अवैध धंधेबाजो को भी गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार महुआटांड़ थाना के हद में छोटकी पुन्नू में उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजीत देव के नेतृत्व में किए गये छापेमारी में 147 कार्टून विदेशी शराब, 6 विभिन्न ब्रांड के बोतल एवं 10 लीटर रंगीन स्प्रिट सहित भारी मात्रा में खाली ढक्कन, विभिन्न विदेशी शराब कंपनी का लेबल्स आदि जब्त किया गया।

बताया गया कि महीनों से उक्त शराब को बंगाल के क्षेत्रों में खपाया जाता रहा है। मौके पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध अभियोग जारी किया गया है।छापेमार टीम में उत्पाद विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस टीम भी शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *