Advertisement

पुस्तकालय भवन में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ पुस्तकालय भवन मे 31 अक्टूबर को बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने की।

बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक सहित कई गणमान्य जनों ने भाग लिया। बैठक में समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा द्वारा बताया गया कि आगामी 7 नवम्बर को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार को और 21 नवम्बर को बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर ज्ञापन सौंपा जायेगा।

ज्ञात हो की, समिति के द्वारा कई वर्षो से बेरमो को जिला बनाने की मांग की जा रही है। बताया गया कि आगामी 7 नवम्बर को हजारों की संख्या मे बेरमो वासियों का जुटान बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर होगा। इसके लिए अभी से समिति द्वारा तैयारी की जा रही है। साथ हीं इसकी सफलता के लिए अनुमंडल के सभी पंचायत के प्रतिनिधियों से सम्पर्क किया जा रहा है ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *