सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। विजयदशमी के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के सात स्थानों पर देवी दुर्गा पंडालो में महिलाओं ने सिंदूर खेल नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।
जानकारी के अनुसार गुवा के सात स्थानों यथा कल्याण नगर दुर्गा पूजा, विवेक नगर दुर्गा पूजा, बिरसानगर दुर्गा पूजा, रामनगर दुर्गा पूजा, कैलाश नगर दुर्गा पूजा, नुईया गांव स्थित रुंगटा कैंप दुर्गा पूजा तथा हिरजी हाटिंग दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला।
इस दौरान महिलाएं मां दुर्गा के प्रतिमा पर सिंदूर लगाकर एक दूसरे को सिंदूर लगाया तथा मां दुर्गा को निमंत्रण दिया। साथ हीं कहा कि मां आबार आसबें। मां दुर्गा को विदाई करते हुए सभी महिलाएं की आंखें नम हो थी।
157 total views, 1 views today