Advertisement

शराब की तस्करी में लालू यादव गिरफ्तार

संवाददाता/ सासामुसा (बिहार)। बिहार में शराब बंदी के दौरान शराब की तस्करी के मामले में फरार भोजपुरी गायक लालू यादव को विसंभरपुर पुलिस ने शहर से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पिछले तीन माह से पुलिस उसकी तलाश थी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब की तस्करी के मामले में फरार भोजपुरी गायक लालू यादव से कड़ी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने तीन माह पूर्व यूपी से शराब लेकर आ रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि जादोपुर थाने के मकसुदपुर बकुवा गांव के रहने वाले भोजपुरी गायक लालू यादव पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।

उसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। इस बीच थानेदार विकास कुमार सिंह ने उसे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपये में तय करने के बाद एडवांस में आठ सौ रुपये देने के लिए गोपालगंज बुलाया था। लालू जैसे ही गोपालगंज शहर में एडवांस लेने आया, पुलिस ने जाल बिछा कर उसे धर दबोचा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *