Advertisement

भारत की मन कौर ने बनाया विश्व रेकॉर्ड

साभार/ ऑकलैंड। 101 साल की भारतीय महिला एथलीट मन कौर ‘स्काई वॉक’ करने वाली सबसे उम्रदराज एथलीट बन गईं हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के लोकप्रिय स्थल स्काई टॉवर पर ‘स्काई वॉक’ कर यह रेकॉर्ड कायम किया है। मन कौर ने गुरुवार को ऑकलैंड में वर्ल्ड मास्टर गेम्स में यह कारनामा किया। उन्होंने शहर से 192 मीटर की ऊंचाई पर ‘स्काई वॉक’ की।

विश्व रेकॉर्ड को तोड़ने में मन कौर के 79 वर्षीय बेटे गुरदेव सिंह ने उनका साथ दिया। मन ने अपने बेटे का हाथ पकड़कर यह ‘स्काई वॉक’ की। एक बयान में मन कौर ने कहा, ‘हर किसी को यह करना चाहिए। सभी को यहां आकर ‘स्काई सिटी’ का आनंद लेना चाहिए।’

पंजाब की निवासी मन कौर इन खेलों की सबसे उम्रदराज प्रतिस्पर्धी थीं। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, शॉटपुट और भाला फेंक प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। वेटाकेरे में ट्रस्ट्स स्टेडियम में अंतिम प्रतियोगिता में मन कौर ने भाला फेंक स्पर्धा में गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज रेकॉर्ड को भी तोड़ा। उन्होंने 5 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक जीते।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *