Advertisement

टाटा स्टील के नोआमुंडी अस्पताल में मनाया गया विश्व हृदय दिवस

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम के हद में टाटा स्टील के नोआमुंडी अस्पताल में स्वस्थ हृदय पर दो जागरूकता सत्रों के साथ विश्व हृदय दिवस मनाया गया।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष की थीम दिल का उपयोग करें, दिल को जानें पर केंद्रित है। पहला सत्र जेआरडीटीटीआई सभागार में सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों के बीच आयोजित किया गया। डॉ ए.एस. चटर्जी ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों/गैर-संचारी रोगों (एनसीडी), दिल का दौरा, अचानक कार्डियक अरेस्ट और अच्छी आदतों या जीवनशैली में संशोधन कर निवारक पहलुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

सत्र में लगभग 120-130 सुरक्षा कर्मचारियों (कंपनी और अनुबंध कर्मचारी दोनों) ने भाग लिया। दूसरा सत्र काटामाटी आयरन ओर माइन और काटामाटी शॉप फ्लोर में कार्यरत कंपनी और ठेका कर्मचारियों के बीच आयोजित किया गया। इस सत्र का संचालन भी डॉ चटर्जी ने किया। सत्र में लगभग 75-80 रहिवासियो ने भाग लिया। दोनों सत्र संवादात्मक और जानकारी पूर्ण थे।

जानकारी के अनुसार प्रतिभागियों ने स्वस्थ हृदय के महत्व और हृदय रोगों से बचाव के बारे में सीखा। उन्हें डॉ चटर्जी से प्रश्न पूछने और उत्तर पाने का भी अवसर मिला। हृदय रोगों (सीवीडी) और उनकी रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

सीवीडी दुनिया भर में मौत का प्रमुख कारण है, जिससे हर साल 17.9 मिलियन मौतें होती हैं। टाटा स्टील का नोआमुंडी अस्पताल अपने कर्मचारियों और समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अस्पताल ने रहिवासियों को हृदय स्वास्थ्य के महत्व और हृदय रोगों की रोकथाम के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए जागरूकता सत्रों का आयोजन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *