Advertisement

डीसी ने ग्राम गाड़ी योजना को ले जिला व् प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत गांव से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करने को लेकर बोकारो जिला समाहरणालय में 27 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया।

बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर जिले के सभी नौ प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। मौके पर अपर समाहर्ता मेनका, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपायुक्त चौधरी ने कहा कि बोकारो जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से परिचालन को और भी सुदृढ़ किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ गांव के किसान, मजदूर, छात्र – छात्राओं को शहर तक आने में एवं वापस जाने में सुविधा होगी। साथ ही मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचाना सुलभ होगा।

बैठक में परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत प्रखंड स्तरीय समिति द्वारा कुल 37 ग्रामीण मार्ग को अनुशंसित किया गया है, जिसमें चास प्रखंड में दो, बेरमो प्रखंड में तीन, पेटरवार प्रखंड में छह, नावाडीह प्रखंड में चार, चंद्रपुरा प्रखंड में पांच, कसमार प्रखंड में पांच, जरीडीह प्रखंड में चार, गोमियां प्रखंड में पांच एवं चंदनकियरी प्रखंड में तीन हैं।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति की बैठक में कुल 8 मार्ग प्रस्तावित किया गया है। इस योजना के तहत हर दिन जिले के 249 पंचायत के ग्रामीण मार्गो से शहर मुख्यालय तक 22 से 42 सीटर बस से चलेगी। यह बसे हर दिन अलग-अलग रूट मिलकर रोजाना 983 किलोमीटर तय करेगी।

सभी प्रखंडों से अपनी-अपनी पंचायत का रूट तय कर इसकी सूची परिवहन विभाग को सपोर्ट कर दी गई है। बैठक के दौरान जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *