नौ साल बाद रक्षाबंधन पर बहनों की याद आयी मोदीजी को-बंदना सिंह
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाजपा की मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस सिलिंडर पर 2 सौ रूपये घटाने पर 30 अगस्त को महिला संगठन ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने महज ढकोसला करार दिया है।
ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर मोदीजी को बहनों की सहूलियत याद नहीं आ रहा है, उन्हें 2024 चुनाव हारने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि नौ साल में एलपीजी सिलिंडर पर 8 सौ रुपये बढ़ाकर 2 सौ रूपये घटाने की चुनावी चालाकी देश की महिलाएं समझ रही हैं। अब महिलाएं उनके झांसे में नहीं आएंगी।
महिला नेत्री ने कहा कि विगत 9 साल के अंदर 4 सौ रुपये के सिलिंडर को मोदी सरकार ने कीमत बढ़ाकर 12 सौ रूपये कर दिया। इससे परेशान महिलाएं पुनः उपला, गोयठा, लकड़ी आदि पर खाना बनाना शुरू कर दी। महंगा होने के कारण सिलिंडर भरवाने के जगह देगची, कराही रखने का काम आने लगा।

9 साल से महिलाओं की रसोई गैस की कीमत घटाने की मांग का भाजपा सरकार अनसुना करती रही। आज जब महंगाई मुद्दा बनने लगा। राज्यों का चुनाव भाजपा हारने लगी। अभी चार राज्यों में होने वाला चुनाव में भाजपा को हार दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भजपा की करारी हाल की संभावना बन रही है।
ऐसी स्थिति में सिलिंडर पर 2 सौ रुपये घटाकर मोदी सरकार खुद ही अपना पीठ थपथपा रही है। मोदीजी इसे बहनों का रक्षाबंधन गिफ्ट बता रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूँ कि मोदीजी रक्षाबंधन पर 9 साल से आप कहाँ थे? उन्होंने कहा कि बहनों को यह रक्षाबंधन गिफ्ट नहीं बल्कि मोदीजी को 2024 हार का डर और चुनावी ढकोसला से ज्यादा कुछ नहीं है।
![]()













Leave a Reply