एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला सक्रिय सदस्य शमशूल हक ने डुमरी विधानसभा प्रत्याशी बेबी देवी से 30 अगस्त को उनके आवास अलरागो में भेंट की। उन्होंने झामुमो उम्मीदवार को भारी जीत का भरोसा दिया।
इस अवसर पर झामुमो नेता हक ने डुमरी उपचुनाव प्रत्याशी बेबी देवी को भारी मतों से जीत होने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब ने मिलकर डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर, पलामू, गोमो बस्ती में जाकर प्रचार प्रसार किया। जहां ग्रामीणों में एक स्वर में बेबी देवी के पक्ष में वोट देने की बात कही है।
हक ने कहा कि जिस तरह से दिवंगत पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो टाइगर के नाम से जाने जाते थे, उसी तरह बेबी देवी शेरनी के नाम से जानी जाएगी। कहा कि टाइगर के द्वारा पूर्व में किए गए डुमरी विधानसभा क्षेत्र में विकास का दौर हर क्षेत्र में देखा गया, उसी तरह से बेबी देवी के द्वारा भी डुमरी विधानसभा को एक मॉडल के रुप में देखने को मिलेगा।
जहां स्वास्थ, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, कृषक, सड़क सहित बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो काम बीजेपी ने 15 साल में नहीं किया वो काम 4 साल में हेमंत सरकार के मुख्यमंत्रीत्व काल में देखने को मिल रहा है। मौके पर झामुमो नेता हक के अलावा झाकोमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव देवेंद्र यादव, इनमौसा के बालेश्वर महतो, मदनलाल घांसी सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply