झारखंड में आज अपराधी बेखौफ और जनता डरी हुई है-बाबूलाल मरांडी
डुमरी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को वोट कर, हेमंत सरकार पर चोट करें-मरांडी
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 29 अगस्त को डुमरी उपचुनाव के तहत कंजकीरो स्थित कर्पूरी उच्च विद्यालय मैदान में ऊपरघाट मंडल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है और कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। उन्होंने सम्मेलन में बूथ जीतो, चुनाव जीतो मंत्र को सिद्ध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो बता नही पा रहा कि आखिर उनके प्रत्याशी को वोट क्यों दिया जाए। आखिर हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य को जो लूट, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती, अपहरण, बेरोजगारी का उपहार दिया है, उसके लिए लिए वोट दिया जाए? राज्य सरकार ने गरीबों के अनाज लूटवाए।

मरांडी ने कहा कि गरीब आदिवासियों की औने पौने दाम पर नाम बदलकर जमीन हड़पने वाले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अब राज्य के छोटे छोटे बच्चों को भी दिग्भ्रमित कर दिया है। बच्चे शिक्षक से अब पूछने लगे हैं कि परीक्षा में मुख्यमंत्री का सही नाम क्या लिखें हेमंत सोरेन या हेमंत कुमार सोरेन?
उनके पिताजी का नाम क्या लिखें शिबू सोरेन या शिव सोरेन? मरांडी ने कहा कि आज राज्य की स्थिति भयावह है, अपराधी बेलगाम, बेखौफ और जनता डरी सहमी है। अपराधी व्यापारियों को व्हाटसप पर मैसेज भेजकर रंगदारी मांग रहे है। हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून का राज स्थापित करने के लिए हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। डुमरी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत के बाद झारखंड नया करवट लेगा।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिना पैसे का कोई काम नही होता।
मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी पैसे लिए जा रहे हैं। पंचायत से लेकर प्रखंड व् जिला मुख्यालय तक बिचौलिए हावी है। कहा कि पदाधिकारी, कर्मचारी घुस मांगने की हिम्मत कर रहे है, क्योंकि राज्य का मुखिया ही भ्रष्टाचार में शामिल है। महंगे वकील रख कर अपराधियों को बचाने के लिए कोर्ट जा रहे है।
मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जब कोई गलती नही की तो फिर ईडी को जवाब देने क्यों नहीं जा रहे है। आखिर क्यों डर रहे है?
उन्होंने कहा कि यह डरी सहमी सरकार अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों का मुंह मुकदमों से बंद करना चाहती है। कहा कि उनके खिलाफ छः जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन वे डरने वाले नहीं। सरकार चाहे तो सभी जिलों में उनके ऊपर मुकदमा करे।
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता को आरोप लगा रहे उन्हे जांच कराकर कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है। वे तो जांच में पूरी मदद करने को तैयार हैं। कहा कि ऑफिसर राज्य सरकार के टूल की तरह उपयोग हो रहे है। उन्होंने ऐसे पदाधिकारी जो विधि विरुद्ध काम कर रहे उन्हे सचेत किया। बहुत जल्द उन्हे हिसाब चुकता करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण को समाप्त करने का आह्वान किया है। जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर हेमंत सरकार की नाकामियों, वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, लूट, झूठ की बातो को बताने का आह्वान किया। कहा कि डुमरी की जनता एनडीए प्रत्याशी को अपार मतों से जीत दिलाने के लिए संकल्पित है।
सम्मेलन को कोडरमा के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय, विधायक भानू प्रताप शाही, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, रामकुमार पाहन आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, देवनारायण प्रजापति, उमेश अग्रवाल, डॉ सुरेन्द्र राज, टिकैत महतो, खूशबू देवी, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, मोती महतो, जितेन्द्र महतो, रामकिंकर पांडेय, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, रामलाल सोरेन, जयनारायण मरांडी, डाॅ उषा सिंह, सुरेश महतो, उदय अग्रवाल, गोविंद महतो, धनंजय महतो, मनोज महतो, दिलीप तुरी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply