Advertisement

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री का गोमियां में जोरदार स्वागत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का गोमियां में भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार डुमरी में हो रहे विधानसभा उप चुनाव को लेकर बोकारो जिला के हद में पेटरवार-गोमियां मार्ग से झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 29 अगस्त को डुमरी जा रहे थे। इस क्रम में गोमियां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं बुके देकर जोरदार नारों के साथ स्वागत किया।

बताया जाता है कि गोमियां में भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिप सदस्य सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने किया। यहां कुछ देर रुकने के क्रम में मरांडी ने कहा कि डुमरी उपचुनाव हर हाल में जीतना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

मौके पर गोमियां मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, जिला मंत्री विनोद यादव, आजसू विधायक प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, रामजी प्रसाद, विजयानंद पटवा, बिट्टू कुमार, विनोद पासवान, राज कुमार साव, प्रकाश, प्रतीक, मोहन राम, दिनेश, पिंटू, आदित्य पांडेय, प्रमोद स्वर्णकार, छोटू, राजेंद्र रजक, किशोर नायक सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *