Advertisement

बेटिकट यात्रा करने वाले 4113 रेल यात्री धराये

सोनपुर रेल मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान जारी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर रेलमंडल के अधीन रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा एवं बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को हतोत्साहित करने के लिए लगातार मेगा टिकट अभियान जारी है।

सोनपुर रेल मंडल के सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) रंजीत कुमार ने 29 अगस्त को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि बेटिकट यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सोनपुर मंडल द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ की अलग- अलग समूह बनाकर विभिन्न रेल खंडों में बीते 28 अगस्त को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान उक्त रेल मंडल से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में औचक जांच कराई गई।

इसके अतिरिक्त सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बरौनी, खगड़िया, मानसी, नवगछिया आदि रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के एसी कोच, विकलांग, महिला कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई।

बताया गया कि मेगा टिकट जांच के दौरान एक दिन में बिना टिकट पाए गए 4 हजार 113 मामलों में अवैध रेल यात्रियों द्वारा किराया व जुर्माना सहित कुल 28 लाख 39 हजार 992 रुपए वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह के और भी टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। कहा गया कि सोनपुर रेल मंडल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *