Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका ने खायी कीटनाशक, स्थिति नाजुक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। होसिर स्थित लरैयाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने कीट नाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की चेष्टा की है। सहायिका को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में होसिर स्थित लरैयाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 717 में सहायिका के पद पर काम करने वाली एक महिला ने 28 अगस्त को कीट नाशक खा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला कर्ज के बोझ तले दबी हुई थी। उसने अपनी बीमारी के इलाज के लिए महिला समूह से एक लाख कर्ज ली थी। महिला के पड़ोसियों के अनुसार कर्ज नहीं चुकाने की स्थिति में वह इनदिनों काफी परेशान थी। पड़ोसियों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि उक्त घटना से पूर्व पीड़िता ने कहा था कि वह कर्जदारों से परेशान हो चुकी है।

वह अपनी जान दे देगी। तभी सारी समस्याओं का समाधान होगा। तब पड़ोसियों ने महिला के बातो को हल्के में लिया था। परिणामस्वरूप 28 अगस्त को उसने कीट नाशक खा ली।

उसके उपरांत घर में अचेत अवस्था मे देख पास पड़ोस के रहिवासियों ने उसे आनन फानन में गोमियां स्थित निजी अस्पताल मां शारदे सेवा सदन लेकर आए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उक्त महिला की स्थिति 24 घंटे के बाद ही डॉक्टर ने कुछ कहने की बात कही। बताया जाता है कि उक्त महिला के पति का निधन कई वर्षों पूर्व हो चुका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *