Advertisement

वायु प्रदूषण जागरूकता को लेकर फुसरो में साइकिल रैली

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। महिला कल्याण समिति बोकारो द्वारा स्विच ऑन फाउंडेशन कोलकत्ता के सौजन्य से 27 अगस्त को वायु प्रदूषण जागरूकता साइकिल रैली निकाली गयी।

उक्त साइकिल रैली बोकारो जिला के हद में पुराना वीडियो ऑफिस फुसरो से निकाली गई, जो राम रतन उच्च विद्यालय ढोरी तक गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सोलहवीं लोक सभा सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मौके पर पांडेय ने रैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन की काफी जरूरत है। ताकि आमजन पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके।

इस अवसर पर रैली में शामिल प्रतिभागियों को सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सौजन्य से पौधो का वितरण भी किया गया। रैली में लगभग चालीस बच्चो ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर श्रीकांत सिंह, कार्यकर्ता लखबीर सिंह, मुकेश रवि, समाजसेवी उदेश दुबे भी उपस्थित थे। रैली में महिला कल्याण समिति के महासचिव श्याम कुंवर भारती ने पूरी टीम को मार्गदर्शित किया।

इससे पूर्व करगली रेलवे गेट गांधी चौक से काव्य कुटुंब संस्था द्वारा एक और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के स्पोर्ट्स कोच सजल चक्रवर्ती ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इस रैली में भी लगभग 50 उत्साही रहिवासियों ने भाग लिया। रैली जीएम ऑफिस तक निकाली गई। प्रोग्राम ऑफिसर मनोज राय ने रैली का संचालन किया। अकाउंटेंट हरिओम कुंवर भारती ने मार्गदर्शन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *