Advertisement

बेरमो की खुशहाली के लिए भाजपा नेता ने सपरिवार किया रूद्राभिषेक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो क्षेत्र में खुशहाली के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह और उनकी पत्नी ने रांची के बिरसा नगर स्थित हवाई नगर मे 27 अगस्त को सपरिवार रूद्राभिषेक किया।

इस अवसर पर आचार्य शंभू नाथ मिश्रा, सह आचार्य नवल किशोर मिश्रा व मंजय पाठक ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोचारण के साथ अनुष्ठान कराया।

इस अवसर पर भगवान महादेव का रुद्राभिषेक के पश्चयात उन्होंने कहा कि श्रावण मास में विश्व के कल्याण के लिए रूद्र पूजा व रुद्राभिषेक करना अति फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि रूद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है, जिसका अनुसरण युगों-युगों से किया जा रहा है। सावन में शिव स्तुति का विशेष महत्व है। सावन का पूरा महीना शिव का है। इस समय भगवान शिव की रुद्र पूजा और रुद्राभिषेक करने और उसमें शामिल होने मात्र से सभी कष्टों का निवारण होता है।

पुजारी ने कहा कि पूजा के दौरान लिए गए हमारे संकल्प, हमारी इच्छा के अनुरूप भगवान रुद्र जरूर पूर्ण करते हैं। जब हम वैदिक मंत्रों का जाप करते हैं, तब वह वातावरण में बड़े स्तर पर परिवर्तन लाते हैं। इसलिए रुद्राभिषेक युग-युगांतर से हमारे जीवन के भले के लिए आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव कल्याण, समाज में शांति, देश की सुख, समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली तथा वातावरण की शुद्धि के लिए किया जाता रहा है। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि वे बेरमो विघानसभा क्षेत्र की खुशहाली के लिए रुद्राभिषेक यज्ञ कर रहे हैं।

उन्होंने महादेव से विनती की है कि बेरमो क्षेत्र के रहिवासियों का कल्याण करें। रुद्राभिषेक पूजा में आदर्श सिंह, आराध्या सिंह, रानी सिंह, अरविंद सिंह, संगीता देवी मुख्य रूप से शामिल हुए। रुद्राभिषेक अनुष्ठान में आस-पास के रहिवासी भी काफी संख्या मे शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *