Advertisement

न्यू मिशन लाइफ केयर द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा एक नंबर अस्पताल कॉलोनी में 27 अगस्त को सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घघाटन मिशन ऑफ लाइफ के संस्थापक सुनीता सिंह ने की।

न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर संस्था के संस्थापक सुनीता सिंह ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण यहां के आसपास की महिलाओं के लिए सर्वोत्तम उनके रोजगार का साधन साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं कई तरह से अन्य सिलाई संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगी, ताकि उनमें रोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ सके और उनका तथा उनके परिवार का जीवन स्तर उच्च से उच्चतर हो सके।

इस अवसर पर मिशन ऑफ लाइफ के निदेशक मनोज सिंह, सुधा सिंह, के, ललिता राव, अनिता कुमारी, रौशन कुमार, शिव शंकर सिंह, आशा देवी के अलावा रोशनी देवी, सरिता देवी, पूनम देवी, मालती देवी, काजल देवी, नीलम देवी, अंजू देवी, सीता देवी, आशा देवी, बीणा देवी, सुमन कुमारी, टुंपा मित्रा, रीता देवी, लीना, खुशबू, सुषमा सहित दर्जनों प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *