Advertisement

अमृत वाटिका के लिए सोनपुर रेल मंडल से वीरों के घर की माटी भेजी गई दिल्ली

रेल मंडल परिसर में मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम आयोजित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में 25 अगस्त को अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित अमृत वाटिका के लिए सोनपुर रेल मंडल से वीरों के घर की माटी भेजी गई।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कक्ष में डीआरएम विवेक भूषण सूद ने स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को सोनपुर मंडल के वीर शहीदों के घरों से लाई गई मिट्टी से भरा अमृत कलश प्रदान किया।

इस अवसर पर डीआरएम सूद ने कहा कि देशभक्ति के जज्बे से ओत प्रोत रेल कर्मियों द्वारा उत्साह पूर्वक सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशन क्षेत्र के वीर सपूतों के घरों से लाई गई मिट्टी को अमृत कलश में भर कर मुख्यालय के लिए रवाना किया जा रहा है। जहां से यह पूर्व मध्य रेल के अन्य सभी मंडलों से लाई गई अमृत कलश की मिट्टी के साथ दिल्ली भेजी जायेगी। जहां पर अमृत वाटिका के निर्माण में इस मिट्टी का उपयोग किया जायेगा।

जानकारी के तहत उक्त कार्यक्रम के तहत सोनपुर रेल मंडल से अमृत वाटिका के निर्माण के लिए वीर शहीदों के घरों की मिट्टी लेकर स्काउट एवं गाइड की टीम पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर के लिए रवाना हुई। जहां पूर्व मध्य रेल के सभी डिविजनों से लाई गई इस पवित्र मिट्टी को एक जगह एकत्रित कर एक टीम दिल्ली में आयोजित अमृत वाटिका के निर्माण हेतु लेकर जाएगी।

ज्ञात हो कि, सोनपुर रेल मंडल की मिट्टी के कण कण में शहीद खुदीराम बोस जैसे वीर शहीद बसे हुए हैं। इसी के तहत सोनपुर रेल मंडल के वीर सपूतों के घर की माटी अमृत कलश में भरकर दिल्ली भेजी जा रही है।

सोनपुर रेल मंडल के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रंजीत कुमार ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। हमारे देश के शहीद वीर सपूतों को समर्पित है, जो पूरे भारतवर्ष में हमारे प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक वन भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *