Advertisement

सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर 24 अगस्त को बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित झारखंड शिव मंदिर के पास भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी श्रद्धालु गण उपस्थित हुए।

इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि मंदिर का भव्य निर्माण के लिए एक कमेटी गठित कर बहुत जल्द ही सूर्य मंदिर निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जाए। पुजारी राजकुमार पाठक ने यजमान ब्रजकिशोर सिंह और मीना सिंह के द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया।

भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराने में डॉक्टर शशिकांत सिंह, निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, कृष्णा वर्णवाल, चिकू सिंह, रविकांत सिंह, रोशन सिंह, राजू सिंह, नागेश्वर भारती, राजू वर्मा, पुनीत महतो, मुनी वर्मा, डाली सिंह, मालती देवी, मिलन देवी, रचना देवी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *