Advertisement

खड़ी हाइवा में मारुती एक्सएल 6 ने मारी ठोकर, तीन घायल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग पर वीटी सेंटर जारंगडीह के समीप खड़ी हाइवा में मारुती एक्सएल 6 ने जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में मारुती चालक सहित तीन सवार के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अगस्त की देर रात्रि लगभग 10:30 बजे कथारा से जारंगडीह जाने के क्रम में मारुती एक्सएल 6 क्रमांक-JH09AX/4840 केबी कॉलेज से आगे वीटी सेंटर के समीप अंधेरे में खड़ी हाइवा को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे मारुती वाहन का अगले हिस्से का कचूमर निकल गया।

बताया जाता है कि मारुती में सवार चालक सहित तीन सवारो को चोटे आयी है। सभी घायल जारंगडीह बाबू क्वाटर निवासी बताये जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय राहगीरों की मदद से कथारा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।

जहां उनका इलाज चल रहा हैं। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर बोकारो थर्मल पुलिस पहुंची तबतक घटना में शामिल हाइवा वहां से चला गया था। पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *