Advertisement

महिला एकता शक्ति संगठन द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। महिला एकता शक्ति संगठन द्वारा सुरभि रेस्टोरेंट में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में उपस्थित दर्जनों महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर महोत्सव में चार चांद लगा दिए। उहा बतौर मुख्य अतिथि गोमियां के पूर्व विधायक बबीता देवी मौजूद थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड हद में पुराना सिनेमा हॉल स्थित सुरभि रेस्टोरेंट में 24 अगस्त को महिला एकता शक्ति संगठन ने श्रावण महोत्सव मनाया। कार्यक्रम के शुरुआत में महिलाओं ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बबीता देवी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। इस दौरान केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी गयी। गीत संगीत और नृत्य का कार्यक्रम महिलाओं ने प्रस्तुत किया।

महिलाओं के बीच मौजूद पूर्व विधायक ने इस अवसर पर कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए वह हमेशा आगे आकर बढ़-चढकर हिस्सा लेती रही है। महिलाओं के सहयोग के लिए वे आगे भी तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि महिला द्वारा घरेलू कामकाज से निकलकर इस तरह के कार्यक्रम को करना समाज के बीच एक अच्छा उदाहरण है।

जिस तरह महिलाएं आज हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है, इसके लिए वे हमेशा उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करेगी।
मौके पर संगठन की अध्यक्षा रेखा देवी, कार्यकारी अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव सुनीता देवी, वार्ड सदस्य यासमीन परवीन, सदस्य पूर्णिमा देवी, पूजा देवी, मनीषा देवी, पूनम देवी, ज्योति देवी, माया देवी, अनिता देवी, मीरा रानी, आशा सोरेन, संतरी देवी, बिन्दी देवी, बबिता देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *