Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा में कला कार्यशाला शुरु

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में 24 अगस्त से 23 सितंबर तक एक महीने तक चलनेवाले शिक्षा में कला विषय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसका उद्घघाटन दीप प्रज्वलन कर एवं फीता काटकर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कला के महत्व को बताया तथा उसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यशाला में 30 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो पेंटिंग तथा मिट्टी से खिलौने बनाना सीखेंगे।

इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में रंजीत कुमार फ्रीलांस आर्टिस्ट (बोकारो), रोशन मिश्रा आर्ट टीचर डीपीएस धनबाद तथा संजय कुमार बीएड कॉलेज जैनामोड़ के असिस्टेंट प्रोफेसर अपना बहुमूल्य समय दे रहे हैं।

उद्घाटन के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के कला शिक्षक देवमंगल तिवारी, तेनुघाट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *