Advertisement

उप चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह सचिव ने की समीक्षा बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के चपरी गेस्ट हाउस सभागार में 22 अगस्त की शाम मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह सचिव के रवि कुमार ने डुमरी विधानसभा उप चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, कार्मिक कोषांग की वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री आदि उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह सचिव के रवि कुमार ने क्रमवार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चौधरी, पुलिस अधीक्षक आलोक से सामान्य, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों, आदर्श मतदान केंद्र, पिंक मतदान केंद्र आदि की जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कही।

मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह सचिव (मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग) ने मतदान केंद्रों के वेबकास्टिंग, विडीयोग्राफी, सीसीटीवी, सैडो एरिया आदि के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से जानकारी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कम वोटिंग वाले मतदान बूथों को चिन्हित कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधि आयोजित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

समीक्षा क्रम में मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह सचिव ने जिला में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर) को लेकर भी चल रहे हाउस टू हाउस सर्वे की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिया। मौके पर एमसीसी के नोडल पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो शैलेस कुमार, पीडब्ल्यूडी कोषांग की वरीय नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मेनका, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर, आदि।

कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार कनिष्क, नावाडीह प्रखंड के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अशोक सिन्हा, बीडीओ नावाडीह प्रशांत,चंद्रपुरा प्रखंड के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रेणु बाला, अंचलाधिकारी चंद्रपुरा संदीप कुमार, स्वीप एवं मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, एसडीपीओ वी एन सिंह, संबंधित थानों के थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *