प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार सीएचसी के अधीनस्थ अंगवाली स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचडब्ल्यूसी) में 22 अगस्त को सादगी के साथ परिवार कल्याण दिवस मनाया गया।
सीएचओ शीला कुमारी के नेतृत्व में परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहां पंचायत की दर्जनों महिलाएं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी लिखित प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमे छह प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा एएनएम प्रतिभा कुमारी, कुमारी बबीता, सहिया सुमित्रा देवी, उषा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला रहिवासी उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply