Advertisement

दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष मनाया जानेवाला दुर्गा पूजा को लेकर इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा मनाने को लेकर 20 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ दुर्गा मंदिर प्रांगण बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्थानीय रहिवासी समाजसेवी दशरथ महतो ने की।

बैठक सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गा पूजा मनाने को लेकर नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में दुर्गा पूजा कमिटी का संरक्षक सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता, अध्यक्ष कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी बीके साहू के अलावा सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा कमेटी का सचिव दशरथ महतो, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, उप कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद को बनाया गया।

जबकि कमिटी में 49 सदस्यो का मनोनयन किया गया, जिसमें रामेश्वर कुमार मंडल, खीरू यादव, राहुल शर्मा, रविंदर यादव, दिनेश कुमार, राजू यादव, मंटू यादव, सोहन यादव, जमुना यादव, बरियार महतो, रामेश्वर महतो, नवल किशोर सिंह, एस एन नियोगी, मोहन यादव, विनोद कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, केदार यादव, जेके साहा, आशीष कुमार चक्रवर्ती सहित अन्य को शामिल किया गया। इस अवसर पर आसपास के सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *