एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश पत्रिका गुजरात इकाई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन 18 अगस्त को किया गया। ऑनलाइन काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में पटल की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पत्रिका में रचनाकारों की एक से बढ़ कर एक रचनाएं शामिल है।
उक्त जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आरंभ डॉ मीना कुमारी परिहार द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष उदबोधन में ममता मेहरोत्रा ने उच्च कोटी के विचार प्रस्तुत किए।
अध्यक्षता जय प्रकाश अग्रवाल ने किया। उन्होंने सामयिक परिवेश को सर्वश्रेष्ठ संस्था बताया।मुख्य अतिथि डॉ सुनील कुमार उपाध्याय ने संस्था के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन स्वयं सविता राज ने किया।
बताया जाता हैं कि उक्त काव्य गोष्ठी में शामिल रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। उनकी रचनाओं ने पटल को भव्यता प्रदान की। इनमें ज्यादातर रचनाएं सावन, बादल एवं भारत माता पर आधारित था।
काव्यपाठ करने वालों में मुजफ्फरपुर (बिहार) की डॉ सुमन मेहरोत्रा, डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉ राम शरण सेठ (छटहां, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश), ईश्वर चंद्र जयसवाल संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश), जयप्रकाश अग्रवाल काठमांडू (नेपाल), अनन्त राम चौबे अनन्त जबलपुर (मध्य प्रदेश), प्रो डॉ पुष्पा गुप्ता, डॉ सुनील कुमार उपाध्याय, बृज किशोरी त्रिपाठी, अंजु भारती, माधवी लता, डॉ बांका बहादुर अरोड़ा, डॉ कुमारी चंदा (मध्य प्रदेश), आरती तिवारी (दिल्ली) शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही युवा कवियित्री सविता राज ने अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन डॉ सुमन मेहरोत्रा के आभार ज्ञापन से किया गया।
![]()













Leave a Reply