Advertisement

स्वतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन बाद आरपीएफ द्वारा रक्तदान

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आरपीएफ पोस्ट बोकारो द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन के बाद बैरक परिसर (ट्रेन एस्कॉर्टिंग) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर विधिवत शिविर का उद्घघाटन एसीएमएस बोकारो एच.पी.सिंह ने किया। आयोजित रक्तदान शिविर में आरपीएफ जवान सहित रेल कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

रक्तदान करनेवालो में मुख्य रूप से आरपीएफ बोकारो के आर.के.साव, एसआई बलराम मीणा, एसआई मीना कुमारी, एएसआई कुमार सत्यम, एसआई संजय कुमार, एएसआई सीआईबी
अनूप कुमार महतो, एएसआई सीआईबी बी.डी.तिवारी, एएसआई एसआईबी अशोक विश्वकर्मा, एचसी प्रमोद कुमार, एचसी अनूप रंजन, कांस्टेबल सीआईबी प्रदीप कुमार राय, संदीप कुमार, कांस्टेबल
मनीषा कुमारी, एलसी प्रणीति भारती के पति अमरेंद्र कुमार आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *