Advertisement

डीएवी तेनुघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में ध्वजारोहण के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विद्यालय परिसर में प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

छात्रों ने बारी बारी से हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में आजादी की यातना पूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला। नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। देश भक्ति से ओत-प्रोत बच्चों का दल काफी सुंदर लग रहे थे। बच्चों के हाथों में फहराता तिरंगा वातावरण को सुशोभित कर रहा था।

इस अवसर पर प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इस महापर्व को हम भारतवासी पूरी निष्ठा व समर्पण से मनाते हैं। यह धरती क्रांतिकारी व युग पुरुष की धरती है। लाखों बलिदानियों के बलिदान के उपरांत हमें यह आजादी प्राप्त हुई है। जिसका संरक्षण व् संवर्धन हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आज देश पूरी शानो-शौकत के साथ आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मना रहा है। आप सभी बच्चे भारत के उज्ज्वल भविष्य है। मेरी पूरी शुभकामनाएं आपके साथ है कि आप इस देश की उन्नति में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

प्रचार्या ने कहा कि आजादी का तात्पर्य केवल दिवस मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आत्मसात कर देश की संवैधानिक व्यवस्था में अपना योगदान देना है। भारत के लोकतंत्र में आस्था रखना हर देशवासी का परम कर्तव्य है। आप सभी को पुनः आजादी के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

समारोह के अवसर पर विद्यालय में योगेन्द्र प्रताप, हलधर महतो, भास्कर कुमार, मुकुल कुमार, द्रविण कुमार, सुरेन्द्र तिवारी, सुधीर कुमार, असगर अली, सपन डे, राजीव कुमार, मुरारी कुमार, निशांत कुमार, विशाल कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, वंदनी महतो, ज्योति दुबे, काजल कुमारी आदि शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *