जगह जगह देश की स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर तिरंगा फहराने की रही धूम
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सभी 23 पंचायत सचिवालय एवं पंचायत भवन में 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ उल्लास व सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंसस, जिप सद्स्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जल सहिया तथा वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में झंडोतोलन किया गया।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेटरवार थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया, अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएचसी में प्रभारी डॉ कुंदन राज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विभिन्न राजनीतिक पार्टी कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया।
इस संबंध में जगत प्रहरी संवाददाता को बताया गया कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों तथा बैंक परिसरों में पारंपरिक तरीके से झंडोतोलन किया गया। बीडीए कॉलेज पिछरी में प्राचार्य सचिदानंद सिंह ने अन्य कई व्याख्याताओं की उपस्थिति में झंडोतोलन किया।इंडियन बैंक अंगवाली में अरुण जयसवाल, रोकड़पाल सबिता जयसवाल, अंगद रजवार, दीपक जयसवाल, अंजनी पाल की उपस्थिति रही।
जानकारी के अनुसार अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में फुसरो के समाजसेवी बिनोद कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। यहां प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती सहित समिति के संरक्षक देवब्रत जयसवाल, अध्यक्ष आनंद कुमार जयसवाल, सचिव सचिन मिश्रा, संतन मिश्रा, मोती रजवार, अमित मिश्रा, प्रफुल्य चटर्जी आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा उर्दू मकतब में हैदर अली, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल आनंद मोदक, राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार ने झंडोत्तोलन किया। यहां सहायक शिक्षक एलडी मुंडा, शैलेश खन्ना, शिवचरण, तारकेश्वर, यमुना, रितेश आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में नगीना हरिजन, उच्च विद्यालय में एचएम जयदेव नाथ ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। यहां मुख्य रूप से चिंतामणि, बसंती कुमारी, शिल्पा मिश्रा, हेमंत मिश्रा, हेमंता, रेखा आदि की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराए गये।

स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत सचिवालय,अंगवाली में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने उप मुखिया रियाज अहमद, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, बैजनाथ रविदास, जल सहिया भाग्यरानी देवी, रामबिलास रजवार, अमित मिश्रा, भोला राज, ललित रजवार, विवेक मिश्रा, शिवकुमार चटर्जी, निताई रजवार, महिला ग्रुप की दर्जनों महिलाएं, स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ शीला कुमारी ने एएनएम प्रतिभा, सहिया उषा, किरण, सुमित्रा, महिला ग्रुप की उपस्थिति में झंडोतोलन किया।
अंगवाली दक्षिणी पंचायत में मुखिया अनिता सोरेन ने झंडोतोलन किया। मौके पर उप मुखिया मोहन मांझी, रोजगार सेवक सफीक आलम एवं अन्य की उपस्थिति रही। शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट द्वारा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए। इस अवसर पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास सहित कई पदेन महिलाएं शामिल थी।
चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर ने पंसस इंद्रजीत मंडल एवं अन्य की उपस्थिति में झंडोतोलन किया। चलकरी दक्षिणी पंचायत में पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप, रोजगार सेवक प्रकाश महतो आदि की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
![]()













Leave a Reply