पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। क्योझर जिला के हद में बड़बिल भाजपा मंडल द्वारा 14 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा बरबिल भाजपा मंडल के कार्यालय से निकाली गई। यह यात्रा बरबिल के बिभिन्न क्षेत्रों से होती हुई भाजपा मंडल कार्यालय के पास आकर समाप्त हुई।
जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा के साथ बरबिल भाजपा के अनेक सदस्य और अमन पसंद रहिवासी अपने अपने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम आदि देश भक्ति का नारा लगाते हुए नगर की परिक्रमा की तथा एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
![]()













Leave a Reply