प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में आईएल कॉलोनी स्थित इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन कार्यालय में 7 अगस्त को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता लालचंद सोरेन ने की।
आयोजित बैठक में उपस्थित झारखंड राज्य सीटू के उपाध्यक्ष सह यूनियन के महासचिव कॉमरेड रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा आहूत केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी कार्यक्रम के तहत आगामी 10 अगस्त को रांची के राजभवन के समक्ष मजदूरों का महापड़ाव कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम को हम मजदूर साथियों को मिलकर सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि इस महापड़ाव कार्यक्रम में यूनियन के अधिक से अधिक मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। कॉ ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार न केवल मजदूर विरोधी लेबर कोड को लागू करने पर आमदा है, बल्कि पूरे देश में श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है।
सभी जगह स्थाई प्रवृत्ति के काम में ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग चलाकर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। पूंजीपतियों को देश की खनिज संपदा व सरकारी खजाना लूटने की आजादी दी जा रही है। वहीं भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं तथा धार्मिक आधार पर नफरत की दीवारें खड़ी कर मजदूरों की एकता को तोड़ने की साजिश की जा रही है।
इस परिस्थिति में संयुक्त ट्रेड यूनियन ने मोदी हटाओ, देश बचाओ का नारा देते हुए देशव्यापी कार्यक्रम के तहत सभी राज्य मुख्यालय में आगामी 10 अगस्त को महापड़ाव कार्यक्रम का आह्वान किया गया है। उन्होंने समस्त मेहनतकश मजदूरों से इस महापड़ाव को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में माधव चौधरी, शारदानंद चौहान, मुकेश रवानी, विनोद रविदास, कृष्णा हांसदा, प्रशांत श्रीवास्तव, मनोज कुमार, शंकर प्रजापति, जुल्फिकार अंसारी, जीतलाल प्रजापति, नकुल सोरेन, संतोष पासवान, महादेव मरांडी, दिवाकर उपाध्याय, रजत कुमार अग्रवाल आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply