Advertisement

स्थापना दिवस पर रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में अखण्ड हरिकर्तन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल हनुमान मंदिर के 24वां स्थापना दिवस के अवसर पर 5 अगस्त को मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर अखंड हरि कीर्तन शुरू होने से पूर्व भक्तजनों द्वारा श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना की गई। साथ हीं बोकारो थर्मल के आस पास के क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की गई। यहाँ जीतेन्द्र मिश्रा कीर्तन मण्डली बोकारो द्वारा हरि कीर्तन तथा अन्य समूह के द्वारा कीर्तन किया जा रहा है।

इस अवसर पर बतौर हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेंद्र गिरी सहित लखन पाल, दिलीप राम, आदी ने बताया कि रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर की स्थापना 5 अगस्त 1999 क़ो किया गया था। यहां हरी कीर्तन 24 घंटा तक चलेगा। कहा गया कि बोकारो थर्मल सहित विश्व में सुख शांति स्थापित हो इसी उद्देश्य से अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा संजय साव, रामप्रवेश राम, दिलीप राम, अनूप अकेला, वसीम पाल, खिरोधर महतो, सच्चिदानंद, सुनील सिंह, समीर पाल आदि कमिटी से जुड़े भक्तगण शामिल थे। वही पंडित रामायण मिश्रा द्वारा पूजा अर्चना की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *