Advertisement

लाठी खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए पूर्व मंत्री माधवलाल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह 5 अगस्त को बोकारो जिला के हद में साड़म में आयोजित लाठी खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूर्व मंत्री ने यहां प्रतियोगिता में शामिल युवाओं की हौसला अफजाई की।

जानकारी के अनुसार मुहर्रम के मौके पर गोमियां प्रखंड के हद में साड़म स्थित संतोषी माता मंदिर मैदान में 5 अगस्त को लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल का आयोजन साड़म भाट टोला द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक लाठी खेल का प्रदर्शन करते हुए हैरत अंगेज करतब दिखाये गये।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने कहा कि लाठी खेल भारतीय परंपराओं की देन है। उन्होंने कहा कि वैसे तो इसका आयोजन हर वर्ष मुहर्रम के अवसर पर होता था। किंतु खेतको गांव में हुए हादसे के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो सका था।
इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के बंगाल टाइगर करकरा, बंगाल हसनैन कमिटी जाला एवं बोकारो के नूर-ए- इलाही घनघरी के प्रतियोगियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

खेल प्रतियोगिता समापन के बाद मुख्य अतिथि सिंह व विशिष्ट अतिथि गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह मौजूद थे। अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र से यहां पहुंचे सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले टीमों को भी पुरष्कृत किया गया। लाठी खेल प्रतियोगिता का संचालन अजित सहाय ने किया।

मौके पर लाठी खेल के सदर अलीमुद्दीन राय, इब्राहिम, मनोवर, अब्दुल सत्तार, अफसर, हेनान, सरफराज, मोहसिन, गुलजार, शेर मोहम्मद, इम्तियाज, वशीर अंसारी, पूर्व सदर वारिस अंसारी, पंसस विष्णुलाल सिंह, चांदनी देवी, उप मुखिया पंकज कुमार, बासदेव यादव सहित सैकड़ो की संख्या में रहिवासी उलस थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *