Advertisement

मुरादाबाद बंगरा के डीह सरसौना में चला प्रशासन का बुलडोजर, पत्थरबाजी

अतिक्रमण मुक्ति के दौरान प्रभावितो पर लाठीचार्ज अनुचित-सुरेन्द्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में मुसरीघरारी थाना के मुरादाबाद बंगरा डीह सरसौना में 4 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान शासन के बुलडोजर द्वारा कई पक्का मकान भी ध्वस्त किया गया।

जानकारी के अनुसार सरसौना में अतिक्रमण हटाने गये भारी पुलिस बल को अतिक्रमण कारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियाँ भाजें। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर का प्रयोग किया गया। भाकपा माले ने प्रशासन की इस कार्रवाई का जोरदार विरोध किया है।

नया एवं पुराना नक्शा में जमीन, खाता, खेसरा, पर्चा आवंटन, रसीद, आनलाइन सर्वे के बाबजूद मुसरीघरारी थाना के मुरादाबाद बंगरा के डीह सरसौना में स्थानीय रहिवासी बैजनाथ महतो के पुत्र मुकेश महतो एवं विनोद महतो आदि दलितों का पक्का मकान अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर से प्रशासन द्वारा तोड़वाने का भाकपा माले ने विरोध किया है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मकान तोड़े जाने का विरोध कर रही महिलाओं पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

माले नेता सिंह ने प्रेस को दिए बयान में कहा है कि अतिक्रमण मुक्ति के दौरान प्रभावितो पर लाठीचार्ज पुरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि तमाम कागजात के बाबजूद दलितों तथा अदालत को गुमराह कर अतिक्रमण के नाम पर दलितों का मकान बुलडोजर से तोड़ा जाना अन्याय है। उन्होंने कहा कि अब कागजात रहने के बाद भी दलित सुरक्षित नहीं है। भाकपा-माले इसे लेकर आंदोलन चलाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *