Advertisement

नये अनुमंडल पदाधिकारी से अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों ने की भेंट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित संघ के सदस्य ने नव पदस्थापित बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार का अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर अभिनंदन किया।

मालूम हो कि बीते 2 अगस्त को शैलेश कुमार ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उसके बाद संघ द्वारा 3 अगस्त को उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। एसडीओ कार्यालय पहुंचकर संघ अध्यक्ष एवं महासचिव ने एसडीओ को संघ की डायरी उपहार स्वरुप दिया।

साथ ही दोनों ने अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल कार्यालय भवन की जर्जर हालत के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि यहां बैठने में बरसात में काफी परेशानी होती है। जगह जगह पानी टपकता रहता है।

नये एसडीओ को संघ पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जब कभी भी जरूरत हो अधिवक्ता संघ उनके साथ खड़े रहेंगे। वहीं एसडीओ कुमार ने आश्वासन दिया कि उक्त जर्जर कार्यालय भवन बारे में उन्हें जानकारी प्राप्त हो चुकी है। बहुत जल्द इसका मरम्मत कार्य किया जाएगा। मौके पर उपरोक्त के अलावा अधिवक्ता वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार सहित कई अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *