Advertisement

आंगनबाड़ी में पांच वर्ष तक के 17 बच्चों का टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार सीएचसी के अधिनस्त अंगवाली उत्तरी पंचायत के बांधटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा बेहरागोड़ा में 3 अगस्त को जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 17 नौनीहालो को टीका लगाया गया।

जानकारी के अनुसार बांध टोला आंगनबाड़ी में आठ बच्चों का एवं अंगवाली दक्षिणी के बेहरागोड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में नौ बच्चों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण शिविर में क्रमशः अंगवाली उत्तरी पंचायत में एएनएम कुमारी बबीता, सहिया सुमित्रा देवी, सेविका उर्वशी मिश्रा, सहायिका अनिमा मिश्रा, जबकि दक्षिणी पंचायत में एएनएम प्रतिभा कुमारी, सेविका सुनीता आदि सक्रिय रही।
बताते हैं कि, दोनो केंद्रों में छह गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *