Advertisement

पातेपुर में बिहार सरकार के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में पातेपुर भाजपा द्वारा 3 अगस्त को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में रहिवासी शामिल हुए।

बिहार में बढ़ते अपराध, अराजकता, छात्र, युवा तथा आम जनता पर हो रहे दमन, लाठी चार्ज के अलावा दस लाख सरकारी नौकरी के महागठबंधन सरकार के झुठे वादे को लेकर वैशाली जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पातेपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

युवा मोर्चा के पातेपुर नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद बीरबल कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह एवं पातेपुर के विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान द्वारा संयुक्त रूप से राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की पातेपुर विधानसभा मे शुरुआत की गयी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर चाचा भतीजे की सरकार कुर्सी कुमार आम जनता की आवाज को छात्र-छात्राओं की रोजगार किसानों की मांग को लाठी-डंडे से दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता इस तानाशाही एवं लाठी-डंडे की सरकार से नहीं डरने वाली है। पूरे गांव गांव मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर इस हस्ताक्षर अभियान को चला कर इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कलम से युवा मोर्चा जवाब देगी।

विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जब शपथ लिया था तो कहा था कि प्रथम कलम से 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। छात्र छात्राएं एवं युवा इनके द्वारा ठगे गए हैं, जो आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सभी जनता भारतीय जनता पार्टी को जीता कर इस दमन कारी सरकार को सत्ता से बेदखल करके राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी एवं सुशासन कायम करेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजब लाल शाह, जिला मंत्री सीता राम, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कुमार योगेश, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार, जिला मंत्री दिग्विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वर राय, अशर्फी साहनी, कुमार विभु, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक टाइगर, रोशन पासवान, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *