Advertisement

काली मंदिर के समीप विधायक ने निजी मद से करायी साफ-सफाई

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधायक ने अपने निजी मद से काली मंदिर के समीप लगा कचड़ा की साफ-सफाई कराया। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा किये जा रहे इस कार्य को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के काली मंदिर गोमियां बजाज शोरूम के समीप कचरे का अंबार एवं जल जमाव के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कचरे की दुर्गंध और पानी रहिवासियों के घरों में घुस रहा था।

विधायक प्रतिनिधि बिपिन कुमार नायक के अनुसार ग्रामीणों ने गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो को 3 अगस्त को इसकी जानकारी दी। विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने निजी मद से अपने प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक के माध्यम से उक्त कचरे के अंबार को जेसीबी लगाकर साफ कराया।

विधायक के इस कार्य के लिए स्थानीय रहिवासी ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक को साधुवाद दिया। ज्ञात हो कि, ग्रामीणों की ओर से कई बार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि से पानी निकासी के लिए नाली बनाने की मांग की गई, किंतु अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। वही विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक ने कहा कि जनता की समस्या के समाधान के लिए विधायक सदा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *