एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अमलो-सुभाषनगर मार्ग पर अमलो कर्बला के समीप हीरक रोड पर 2 अगस्त को एक कार और हाइवा के बीच भीषण टक्कर हो गया। इस टक्कर में कार चालक सुभाष नगर निवासी संतन सिंह के लगभग 30 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल कार सवार को रहिवासियों की मदद से सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए केएम मेमोरियल अस्पताल चास रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला लोड़ हाईवा फुसरो की ओर जा रहा था। जबकि कार सवार अपनी बहन को डीएवी ढोरी छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी बीच अमलो कर्बला के समीप उक्त दुर्घटना हो गया।

घटना की खबर पाकर बेरमो थाना के सहायक अवर निरीक्षक मनोहर मंडल, चालक राम प्रसाद महतो, हवलदार सुनिल हांसदा पहुंचे और दोनो वाहनों को जप्त कर बेरमो थाना ले आई। बेरमो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी की अध्यापिका मनीषा कुमारी के भाई राहुल कुमार प्रतिदिन की भांति 2 अगस्त को अपनी कार से बहन को स्कूल छोड़ कर लौट रहे थे कि अमलो -सुभाषनगर हीरक रोड में कार हाईवा से टकरा गयी। जिसमें राहुल बुरी तरह घायल हो गये। उन्हें हाथ और पैर की हड्डी टूटने के साथ काफी चोटे आयी है।
![]()













Leave a Reply