Advertisement

कांग्रेस सेवा दल ने संभाजी भिड़े के खिलाफ खोला मोर्चा

मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए निकाला कैंडल मार्च- प्रवक्ता शेट्टी

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। राष्ट्र पिता मोहन दास करमचंद गांधी पर अनुचित टिप्पणी करने वाले संभाजी भिड़े के खिलाफ मुलुंड में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में संभाजी भिड़े के खिलाफ महात्मा गांधी पर अनुचित टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज करने के मांग की गई।

इसके आलावा मणिपुर की जनता को फिर से एकता अखंडता बनाए रखने के लिए प्रार्थना की गई। भिड़े के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रवक्ता राकेश शेट्टी के नेतृत्व में किया गया। महात्मा गांधी के बारे में गलत टिप्पणी का विरोध करते हुए केंद्र सरकार Central Government) की गलत नीतियों के खिलाफ लगातार जनता के हितों में लड़ते रहने की बात कही।

प्रवक्ता शेट्टी ने कहा कि पिछले तीन महीनों से मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कभी विदेशी दौरे में व्यस्त हैं तो कभी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। इसका जवाब जनता 2024 में देगी। उन्होंने कहा, हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ संभाजी भिड़े कुछ राजनीतिक दलों के इशारे पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं, देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

भिड़े के अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रकांत दायमा, सेवादल व राज्य प्रभारी लालजी मिश्रा व महाराष्ट्र महिला प्रमुख सविता जाधव आदि वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ असरदार प्रदर्शन कर आंदोलन को सफल बनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *