Advertisement

एसडीओ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने 31 जुलाई को अपने तेनुघाट स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं विभागध्यक्ष शामिल हुए।

ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई।

अनुमंडल स्थित कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी एस एन पासवान, निबंधन पदाधिकारी तूलिका रानी, तेनुघाट डिग्री महाविधालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी, तेनुघाट महाविधालय के प्राचार्य गोविंद नायक, नवोदय विद्यालय के विपिन कुमार, डीएवी की स्तुति सिन्हा, हेमलाल यादव साहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में आयोजित करने की जानकारी दी गयी। इसे लेकर सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेवारी दी गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को जिन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसका ससमय निर्वाहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है। इसमें किसी भी तरह की कोई चूक बर्दास्त नहीं की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *