Advertisement

मनमाना रजिस्ट्रेशन एवं होल्डिंग टेक्स के खिलाफ माले ने ईओ को सौंपा स्मार-पत्र

मकान मालिकों से जमीन का केवाला मांगने, खतिआनी बताने पर दादा के नाम से होल्डिंग जारी करने की चेतावनी गलत-सुरेन्द्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद गठन का 3 वर्ष पूरा भी नहीं हुआ है जबकि 3 वर्ष का टेक्स वसूली विगत दो वर्षों का ब्याज समेत, रजिस्ट्रेशन के नाम पर 55 सौ (व्यवसायिक) एवं 25 सौ (आवासीय) वसूली पर रोक लगाने की मांग भाकपा माले ने की है। माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह एवं उपेंद्र सिंह ने 13 जुलाई को ताजपुर नगर परिषद के कार्यपालिक पदाधिकारी (ईओ) को स्मार-पत्र सौंपकर तत्काल इसपर रोक लगाने की मांग की है।

ईओ को प्रेषित स्मार पत्र में कहा गया है कि संपूर्ण नप क्षेत्र में सड़क एवं नाला बनाने, सफाई एवं कूड़ा उठाव करने, पेय जल, जल निकासी आदि की व्यवस्था की जाये।

उन्होंने स्मार-पत्र के माध्यम से कहा है कि ताजपुर नप गठन का 3 वर्ष पूरा भी नहीं हुआ है। ग्रामीण खेती योग्य क्षेत्र को लेकर नप का गठन किया गया है। जिसमें कई दलित- गरीब की बस्ती शामिल है। यहाँ प्रति परिवार आय बहुत ही कम है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधा मसलन, सड़क, नाला, सफाई, कूड़ा उठाव, जल निकासी, प्रकाश आदि की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि तमाम प्रकार का टेक्स जोर शोर से वसूली कराया जा रहा है। यह अन्याय है।

इसे रोका जाये अन्यथा भाकपा माले अन्य दलों एवं संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मकान मालिकों से जमीन का केवाला मांगा जा रहा है। जमीन मालिक द्वारा भूमि को खतिआनी बताने पर दादा के नाम से होल्डिंग जारी करने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि टेक्स घटाने का प्रस्ताव नप बोर्ड का बैठक, सर्वदलीय या फिर नप क्षेत्र के रहिवासियों का सामान्य बैठक बुलाकर लेना चाहिए।

इसे जिलाधिकारी, नगर विकास मंत्री समेत मुख्यमंत्री तक को दिया जाना चाहिए। उन्होंने व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं आवास के मालिकों से केबाला देने पर उनके नाम से रजिस्ट्रेशन करने अन्यथा खतियानी होने पर दादा, परदादा के नाम से होल्डिंग निर्धारण करने पर रोक लगाकर प्रतिष्ठान एवं आवास मालिकों के नाम से होल्डिंग निर्धारण करने की मांग की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *