रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कला संस्कृति, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा आयोजित 10 दिवसीय जगन्नाथ महोत्सव के अवसर पर बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर द्वारा शानदार कठघोड़ा लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
ज्ञात हो कि, कठघोड़ा लोक नृत्य झारखंड की पौराणिक लोक नृत्य में से एक हैं जो झारखंड में विलुप्त होने के कगार पर है। इस नृत्य को संरक्षण और संवर्धन के लिए जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर (बोकारो) द्वारा इस नृत्य को विशेष रूप से बचाने के लिए समय-समय पर इस नृत्य को संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर द्वारा विभिन्न क्षेत्र के रहिवासियों के बीच में जाकर इस नृत्य का प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। साथ ही सांस्कृतिक कला मंच झारखंड समेत भारत के कई अन्य राज्यों में भी इसका प्रदर्शन कर इस नृत्य को बढ़ावा दे रही हैं।
उक्त लोक नृत्य को लेकर इस बार संगीत नाट्य अकादमी भारत सरकार की ओर से संस्था के निदेशक बिनोद कुमार महतो को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान झारखंड की घोड़ा लोक नृत्य को बढ़ावा देने तथा पौराणिक संस्कृति को जागृत रखने के लिए विशेष योगदान देने के लिए दिया गया है।
226 total views, 2 views today