एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) फुसरो नगर कमिटी की बैठक 23 जून को बोकारो जिला के हद में ढोरी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नकुल रविदास तथा संचालन मीडिया प्रभारी नितिश कुमार ने किया। बैठक में भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज के दिशा निर्देशा में 25 जून से गाँव चलो अभियान शुरु करने पर गहन चर्चा की गयी।
साथ ही आगामी 20 जुलाई को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का झारखंड के धनबाद जिला मे आगमन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गयी।इसमें बोकारो जिला के सभी प्रखंडो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता को उक्त कार्यक्रम में शामिल कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर सहमति बनी। बैठक में सभी उपस्थिति भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया।
बैठक में मुख्य रूप से भीम आर्मी के बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास, जिला उपाध्यक्ष मेघू दिगार, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सोहनलाल मांझी, नगर प्रभारी शैलेश घासी, कोषाध्यक्ष दिनेश मुण्डा, नगर सचिव बिट्टू घासी, नगर मीडिया प्रभारी सोनु खान, कैलाश महतो, राज नायक, मोहन कमार आदि उपस्थित थे।
141 total views, 2 views today