प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बेरमो)। आजसू पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो मे निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आजसू कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के वरीय नेता काशीनाथ सिंह ने कहा कि निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना है। इसलिए हमें एकजुटता के साथ संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्मल महतो के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कहा कि निर्मल महतो ने हमेशा शोषण व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया। इस अवसर पर शक्ति महतो, महेश देशमुख, विनोद महतो, अशोक चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
203 total views, 2 views today