प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उतरी स्थित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की रविवार 11 जून को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सावित्री देवी ने किया। इस दौरान करीब दो दर्जन नई सदस्या ट्रस्ट में जुड़ी हैं। इनका स्वागत ट्रस्ट की ओर से किया गया।
बता दें, दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास के नेतृत्व में यह ट्रस्ट नित्य प्रगति की ओर अग्रसर है। अंगवाली के अलावे चलकरी, चांदो, मधुपुर सहित कई अन्य इलाकों में भी शाखाएं गठित किया है। संस्थापक रविदास ने आज बैठक में यह जानकारी दी कि ट्रस्ट की आगामी 25 जून को होने जा रही वृहद आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इसमें जुड़ी हुई कई सदस्याओं ने भी सहयोग करने की बात कही है।बैठक का संचालन नरेश कपरदार ने किया। सावित्री देवी क्रमशः 1, 2, अंजू देवी, रेखा देवी, जितेंद्र घासी, अमर सिंह सहित एक सौ सदस्य उपस्थित थे।
244 total views, 2 views today