प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगमयोग संत समाज, अंगवाली के तत्वावधान में गुरुवार 8 जून को पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत के बसेरीया गांव में गुरुशिष्या बुधनी देवी की अगुवाई में दो दिवसीय गुरुगोष्ठि सह एक कुंडीय हवन संस्कार आयोजित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुभाई पंचानन साव, गंगा साव के द्वारा सदगुरुदेव रचित स्वर्वेद पाठ हुआ था। गुरुवार की पूर्व संध्या हवन अनुष्ठान प्रधान आश्रम से पधारे भोला विद्यार्थी एवं कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी के नेतृत्व में संपन हुए। मौके पर सदगुरु सदाफलदेव जी महराज, धर्मचंद जी महराज के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं वर्तमान गुरुदेव स्वतंत्र जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वंदना व आरती की गई।
गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा गया कि जीवन के मजधार अटके हुए प्राणी को सदगुरु के शरण में गए बिना उसका बेड़ा पार कदापि संभव नहीं। मौके पर कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी सहित उपदेष्ठा पंचानन साव,खिरोधर गोप,गंगा साव,लग्न में बंधी हुई शिष्या नमिता कुमारी, रामकिशुन सिंह, अनीश सिंह महिलाएं राजाटांड की उपस्थित थीं।
163 total views, 1 views today