Advertisement

अंचल निरीक्षक के खिलाफ ग्रामीण रहिवासियों का प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर विरोध स्वरूप किसान मंच द्वारा 30 मई को गिरिडीह शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

बताया जाता है कि गिरिडीह जिला के हद में बेंगाबाद अंचल के अंचल निरीक्षक (सीआई) केवल राउत द्वारा महुआर काशीटांड़ के किसान खागो महतों से 50,000/- रुपया घूस लेकर उसके दादा दुखन महतो के नाम के जमीन का पहले ऑनलाइन इंट्री कर देने एवं बाद में विपक्षी से ज्यादा रुपया मिलने पर दुखन महतो के नाम पर किए गए 7 एकड़ 82 डिसमिल जमीन को ऑनलाइन से डिलीट कर दिए जाने सहित अंचल कार्यालय में हो रहे अन्य भ्रष्टाचार के मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर किसान मंच ने झंडा मैदान में धरना दिया। साथ हीं शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वरीय अधिकारियों के संरक्षण और जन प्रतिनिधियों की चुप्पी के वजह से बेंगाबाद अंचल में भ्रष्टाचार के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। चाहे कितना भी सही काम क्यों नहीं हो, घूस नहीं मिलने पर ऑनलाइन आवेदन को रिजेक्ट करना और ऑफलाइन आवेदन को ठंडे बस्ते में डाल देना नियति बन गयी है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोटा रकम घूस में मिलने पर चाहे कितना भी गलत काम क्यों नहीं हो, उसे कर देना अंचल कर्मी अपना शान समझते हैं। पर अब अंचल के अधिकारी व् कर्मी के रवैए से तंग आकर किसान सड़कों पर आंदोलन के लिए उतर चुका है। जब तक बिना घूस लिए अंचल के अधिकारी, कर्मचारी काम करना शुरू नहीं करेंगे तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

किसान मंच के सचिव विजय कुमार और पूर्व सचिव देवचंद्र यादव ने कहा कि पैसे के लालच में अंचल के अधिकारी तथा कर्मचारी जमीन के ऑनलाइन इंट्री होने के बाद भी उसे डिलीट कर दे रहे हैं। इसलिए किसानों को अपने जमीन का ऑनलाइन इंट्री को बीच बीच में चेक करते रहना चाहिए, ताकि ऑनलाइन इंट्री में छेड़ छाड़ होने पर किसान समय रहते विरोध कर सके।

जानकारी के अनुसार अंचल कर्मियों ने अपनी गलती स्वीकार किया और आगे से गलती नहीं करने और विलोपित किए गए ऑनलाइन इंट्री को पुनः प्रविष्ट करने का विश्वास दिलाया। जिस वजह से किसान मंच ने आगे का आंदोलन स्थगित कर दिया।

यहां धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में किसान मंच के पूर्व महासचिव गंगाधर यादव, तिसरी अंचल अध्यक्ष दासो मुर्मू, डुमरी अंचल अध्यक्ष थांभी मंडल, संरक्षक टिपन ठाकुर, बेंगाबाद अंचल अध्यक्ष नबी अंसारी, देवरी अंचल अध्यक्ष अन्ना मुर्मू, गिरिडीह अंचल अध्यक्ष हदीश अंसारी, जिला सचिव विजय कुमार, पूर्व सचिव देवचन्द्र यादव, आदि।

कोषाध्यक्ष छत्रधारी सिंह, संचित कुमार, खुशबू देवी, बोबी देवी, पुरन सिंह, हेमलाल सिंह, सनातन तिवारी, बैजुन मुर्मू, कुदरत अली, सुकुल नारायण देव, अब्दुल अंसारी, मुस्लिम अंसारी, मोहम्मद मुमताज, बासुदेव यादव, अहलाद मुर्मू, धनेश्वर तुरी, रेखा देवी, आदि।

सिमोन हेंब्रम, प्रियंका देवी, सरिता देवी, रासो हेंब्रम, सरिता मरांडी, बासुदेव मरांडी, हदीश अंसारी, सुजीत दास, टिंकू यादव, कारू यादव, जागो यादव, पप्पू यादव, खुशनी देवी, गीता देवी, महेंद्री देवी, देवकी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण किसान रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *