Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

तेनुघाट/बोकारो। जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व आप्त सचिव सह आजसू नेता लम्बोदर महतो, सांसद प्रतिनिधि दीनानाथ चौबे, प्राचार्य यूपी सिंह एवं अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर प्राचार्य सिंह ने अतिथियों कि प्रशंसा करते हुए स्वागत भाषण दिया। साथ ही अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से एक सुंदर असमिया, नागपुरी, बंगला, मूक नाटक, जैसे देशभक्ति नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन को मोह लिया। विद्यालय की संगीत शिक्षक अनुराधा कुमारी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत युद्धरत चंडी के रूप में लक्ष्मीबाई को दर्शकों के द्वारा सराहा गया, जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य किशोर कुमार ने किया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *